कुकी नीति
यह कुकी नीति (“नीति”) बताती है कि कुकीज़ क्या हैं, जब आप Howly Docs पर आते हैं तो आपके डिवाइस पर किस तरह की कुकीज़ लागू की जाती हैं और हम उनका इस्तेमाल कैसे करते हैं। यह नीति वेब बीकन समेत अलग-अलग मिलती-जुलती टेक्नोलॉजी के हमारे इस्तेमाल को भी कंट्रोल करती है।
हम आम तौर पर आपके पर्सनल डेटा के साथ कैसे डील करते हैं, इस मुद्दे को यह कुकी नीति संबोधित नहीं करती। हम आपके पर्सनल डेटा को कैसे प्रोसेस करते हैं, इसके बारे में ज़्यादा जानने के लिए, कृपया गोपनीयता नीति देखें।
1. कुकीज़ क्या हैं
कुकीज़ छोटी टेक्स्ट फाइलें होती हैं जिन्हें आपके वेब ब्राउज़र या आपके डिवाइस की मेमोरी से भेजा जाता है या वहां से एक्सेस किया जाता है। एक कुकी में आमतौर पर उस डोमेन (इंटरनेट लोकेशन) का नाम होता है जहां से वह उत्पन्न हुई है, कुकी की 'जीवन अवधि' और एक रैंडम तरीके से बनाया गया यूनीक नंबर या ऐसा ही कोई आइडेंटिफ़ायर होता है। कुकी में आपके डिवाइस के बारे में जानकारी भी हो सकती है, जैसे यूज़र सेटिंग, ब्राउज़िंग हिस्ट्री और Howly Docs का उपयोग करते समय की गई गतिविधियां।
कुकीज़ कई तरह की होती हैं:
1.1 सेशन कुकीज़
सेशन कुकीज़ आपके ब्राउज़र सेशन के आखिर में समाप्त हो जाती हैं। आप हमारी वेबसाइट का ज़्यादा अच्छे से इस्तेमाल कर सकें इस उद्देश्य से Howly Docs इन कुकीज़ का इस्तेमाल करता है, जिससे सिंगल ब्राउज़र सेशन में ही हमें अधिक जानकारी मिल सके कि आप हमारी वेबसाइट का इस्तेमाल कैसे करते हैं।
1.2 परसिस्टेंट कुकीज़
जब आप अपना ब्राउज़र बंद करते हैं तो परसिस्टेंट कुकीज़ अपने आप डिलीट नहीं होती हैं। इस तरह की कुकीज़ का इस्तेमाल आपको हमारी वेबसाइट पर जल्दी साइन-इन करने में मदद करने और एनालिटिकल मकसद के लिए किया जाता है।
1.3 फ़र्स्ट-पार्टी कुकीज़
फ़र्स्ट-पार्टी कुकीज़ आपके डिवाइस पर सीधे हमारे द्वारा भेजी जाती हैं। इन कुकीज़ का इस्तेमाल आपके ब्राउज़र की भाषा की पसंद के हिसाब से हमारी वेबसाइट को बदलने और हमारी वेबसाइट के आपके इस्तेमाल को बेहतर ढंग से समझने के लिए किया जाता है।
उदाहरण के लिए, हम निम्नलिखित सेवा प्रदाताओं के साथ काम करते हैं जो हमारी वेबसाइट पर फ़र्स्ट-पार्टी कुकीज़ का उपयोग करते हैं: Google Analytics. Google Analytics एक Google सेवा है जो कुकीज़ और अन्य डेटा संग्रह तकनीकों का उपयोग करके Howly Docs के आपके उपयोग संबंधी जानकारियां इकट्ठा करती है ताकि वेबसाइट ट्रेंड्स की रिपोर्ट की जा सके। हमारी वेबसाइट Google Signals का उपयोग करती है, जो एक फ़ीचर है जो हमारी साइट के सेशन डेटा को उन सहमति देने वाले यूज़र्स के साथ जोड़ने में सक्षम बनाता है जिन्होंने अपने Google खातों में साइन इन किया है और Ads Personalization यानी ‘विज्ञापन वैयक्तिकरण’ चालू किया है। Google Signals के ज़रिए इकट्ठा किया गया डेटा केवल Google Analytics सेवा को बेहतर बनाने और Google Analytics को उन अन्य Google उत्पादों से जोड़ने के लिए उपयोग किया जाता है जिन्हें हम मार्केटिंग उद्देश्यों के लिए इस्तेमाल करते हैं। Google Signals के माध्यम से एकत्र किए गए डेटा को एंड यूज़र्स द्वारा Welcome to My Activity के जरिए एक्सेस और डिलीट किया जा सकता है। आप www.google.com/settings/ads पर जाकर या 'Google Analytics ऑप्ट-आउट ब्राउज़र एड-ऑन डाउनलोड पेज' से Google Analytics ऑप्ट-आउट ब्राउज़र एड-ऑन डाउनलोड करके Google Analytics एडवरटाइजिंग फ़ीचर्स और Google Analytics से ऑप्ट-आउट कर सकते हैं।
-
1.4 थर्ड-पार्टी कुकीज़
थर्ड-पार्टी कुकीज़ हमारे सेवा प्रदाताओं द्वारा आपके डिवाइस पर भेजी जाती हैं, जो हमारी वेबसाइट पर आपको संतोषजनक और सुरक्षित अनुभव प्रदान करने में हमें मदद करती हैं। थर्ड पार्टी द्वारा आपके डिवाइस पर भेजी गई कुकीज़ पर हमारा कंट्रोल नहीं होता। सामान्य तौर पर, हम निम्नलिखित प्रकार की थर्ड-पार्टी कुकीज़ का उपयोग करते हैं: सुरक्षा कुकीज़; विश्लेषणात्मक कुकीज़; और विज्ञापन कुकीज़।
उदाहरण के लिए, हम निम्नलिखित सेवा प्रदाताओं के साथ काम करते हैं जो हमारी वेबसाइट पर थर्ड-पार्टी कुकीज़ का उपयोग करते हैं:
Google (Google Analytics के माध्यम से)
Google Analytics एक Google सेवा है जो कुकीज़ और अन्य डेटा संग्रह तकनीकों का उपयोग करके Howly Docs के आपके उपयोग संबंधी जानकारियां इकट्ठा करती है ताकि वेबसाइट ट्रेंड्स की रिपोर्ट की जा सके। आप www.google.com/settings/ads पर जाकर Google Analytics से ऑप्ट-आउट कर सकते हैं, या https://tools.google.com/dlpage/gaoptout पर Google Analytics ऑप्ट-आउट ब्राउज़र एड-ऑन डाउनलोड कर सकते हैं।
Microsoft
Microsoft हमारी वेबसाइट पर लगाए गए विज्ञापनों की प्रभावशीलता का आकलन करने के लिए कुकीज़ का उपयोग करता है।
Zendesk
Zendesk एक थर्ड-पार्टी सॉफ़्टवेयर है जो ग्राहक सपोर्ट मैनेजमेंट प्रदान करता है। Zendesk कुकीज़ का उपयोग करता है ताकि हम समय से ग्राहक अनुरोधों पर उचित जवाब दे सकें।
Cloudflare
Cloudfare कुकीज़ का उपयोग हमारी वेबसाइट पर विश्वसनीय वेब ट्रैफ़िक की पहचान करने के लिए करता है।
हम उपरोक्त किसी भी सेवा प्रदाता को Howly Docs पर आपके किसी भी पर्सनल डेटा को इकट्ठा करने और उसे अपने उद्देश्यों के लिए उपयोग करने की अनुमति नहीं देते। ये सेवा प्रदाता हमारे साथ गोपनीयता समझौतों और/या अन्य कानूनी प्रतिबंधों के अधीन हैं जो किसी भी पर्सनल जानकारी के उपयोग या संग्रह को सीमित करते हैं। थर्ड-पार्टी कुकीज़ थर्ड पार्टी की गोपनीयता नीतियों के अधीन होती हैं। इसलिए, अगर आपके पास थर्ड पार्टी द्वारा कुकीज़ के उपयोग से संबंधित कोई प्रश्न हैं, तो कृपया उनसे सीधे संपर्क करें।
थर्ड-पार्टी विज्ञापन कुकीज़, रुचि-आधारित विज्ञापन, और उद्योग स्व-नियमन में भाग लेने वाली कंपनियों द्वारा उस प्रथा से ऑप्ट-आउट करने के तरीके के बारे में अधिक जानकारी के लिए, कृपया संबंधित वेबसाइटों पर जाएं, जैसे Digital Advertising Alliance या Interactive Digital Advertising Alliance.
2. समान तकनीकें
2.1 वेब बीकन
वेब बीकन ग्राफ़िक इमेजेज़ (जिन्हें “पिक्सेल टैग्स” भी कहा जाता है) होते हैं, जिनमें एक यूनीक आइडेंटिफ़ायर होता है जो हमें यह पहचानने में सक्षम बनाता है कि किसी ने Howly Docs पर कब विज़िट किया है या हमारे या हमारे सेवा प्रदाता द्वारा भेजा गया ई-मेल कब खोला है।
2.2 सॉफ़्टवेयर डेवलपमेंट किट्स (SDKs)
SDKs ऐप्स में शामिल कोड के छोटे हिस्से होते हैं, जो कुकीज़ और वेब बीकन की तरह कार्य करते हैं।
2.3 स्नैप पिक्सेल
स्नैप पिक्सेल JavaScript कोड का एक हिस्सा है जो हमारे सेवा प्रदाताओं को SnapChat में उनके विज्ञापन कैम्पेन के क्रॉस-डिवाइस प्रभाव को मापने में मदद करता है। वे देख सकते हैं कि उनका विज्ञापन देखने के बाद कितने Snapchatters ने कार्रवाई की।
3. हमें कुकीज़ की आवश्यकता क्यों है?
जब आप Howly Docs पर आते हैं या उससे इंटरैक्ट करते हैं, तो हम या हमारे सेवा प्रदाता कुकीज़, वेब बीकन, और अन्य समान तकनीकों का उपयोग करके हमारी सेवा के साथ आपके इंटरैक्शन के बारे में अधिक जान सकते हैं। इन तकनीकों का उपयोग हमें आपको बेहतर, तेज़, और अधिक सुरक्षित अनुभव प्रदान करने में मदद मिल सकती है।
4. हम कुकीज़ का उपयोग कैसे करते हैं
कुकीज़ Howly Docs पर एक यूज़र अनुकूल, प्रभावी और सुरक्षित परिवेश प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
जैसे-जैसे हम अपनी वेबसाइट में सुधार करते हैं, हमारा कुकीज़ का उपयोग बदल सकता है। सामान्यतया, हम निम्नलिखित उद्देश्यों के लिए कुकीज़ का उपयोग करते हैं:
5. आप कुकीज़ को कैसे मैनेज कर सकते हैं?
अधिकांश ब्राउज़र आपको उनकी सेटिंग प्राथमिकताओं के माध्यम से कुकीज़ को कंट्रोल करने की सुविधा देते हैं। हालांकि, आपकी कुकी प्राथमिकताओं में किए गए बदलाव हमारी वेबसाइट का उपयोग कम संतोषजनक बना सकते हैं। कुछ मामलों में, आप हमारी साइट के सभी या कुछ हिस्सों का उपयोग नहीं कर पाएंगे।
नीचे आप अपने ब्राउज़र में कुकीज़ को मैनेज करने के तरीके के बारे में अधिक जानकारी पा सकते हैं:
Chrome: https://support.google.com/chrome/answer/95647?hl=en
Explorer: https://support.microsoft.com/en-us/products/windows?os=windows-10
Safari: https://support.apple.com/kb/PH21411
Firefox: https://support.mozilla.org/products/firefox/cookies
Opera: http://www.opera.com/help/tutorials/security/cookies/
6. कुकीज़ तालिका
जिन कुकीज़ का हम आमतौर पर उपयोग करते हैं, उनकी सूची नीचे दी गई है। यह सूची पूर्ण नहीं है, लेकिन उन मुख्य कारणों का वर्णन करती है जिनके लिए हम आमतौर पर कुकीज़ सेट करते हैं।
7. अनुवाद
अंग्रेज़ी संस्करण से किया गया कोई भी अनुवाद केवल आपकी सुविधा के लिए प्रदान किया गया है। इस नीति के अंग्रेज़ी भाषा के संस्करण और किसी भी अनुवाद के बीच अर्थ, संस्करण या व्याख्या में किसी भी भिन्नता की स्थिति में, अंग्रेज़ी भाषा का संस्करण ही मान्य होगा।